रानीगंज: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने नाटक से दी नेत्रदान-अंगदान की जागरूकता


रानीगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रानीगंज शाखा की ओर से _श्री श्री सीताराम जी भवन_ में नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष नाटक का मंचन किया गया।
संस्था की अध्यक्ष संगीता सुरेखा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि मृत्यु के बाद भी हम दूसरों को नया जीवन दे सकते हैं।
सम्मेलन की ज्योति बाजोरिया, प्रीति खेतान एवं अन्य महिलाओं ने बेहद भावुक नाटक प्रस्तुत कर पूरे हॉल को भाव-विभोर कर दिया। श्रोताओं ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
नाटक के माध्यम से महिलाओं ने संदेश दिया:
> _”मरणोपरांत भी नेत्रदान करने वाले इंसान जिंदा रह सकते हैं। उनके द्वारा दान दी गई आंखों से जब कोई नया जीवन देखता है, तो ऐसा लगता है मानो नेत्रदान करने वाला व्यक्ति अभी भी हमारे बीच जिंदा है।”_
इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय पदाधिकारी रेखा लखोटिया एवं मधु डुमारिवाल ने बताया कि एक नेत्रदान से 2 लोगों को रोशनी मिल सकती है और अंगदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

इस मौके पर संस्था की महासचिव रश्मि केजरीवाल, स्वीटी लोहिया, अनीता पोद्दार, आशा तोड़नी, प्रीति डालमिया, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता बरनवाल, मारवाड़ी युवा मंच देवी शक्ति की अध्यक्ष दीप्ति सराफ सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, चैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता , सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *