
कोलकाता, 27 अक्टूबर — भारतीय विज्ञापन एजेंसी संघ (एएएआई) ने स्टैंडर्ड पब्लिसिटी की प्रबंध निदेशक सुश्री प्रियंका चटर्जी को अपने नवगठित ईस्ट इंडिया चैप्टर की चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की।
अंग्रेजी में स्नातकोत्तर एवं रणनीतिक बिजनेस लीडर सुश्री चटर्जी वुमन इकोनॉमिक फोरम के ‘एक्सेप्शनल वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’ की प्राप्तकर्ता हैं। वे मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स से भी जुड़ी हुई हैं।
इस नियुक्ति पर सुश्री चटर्जी ने कहा, “एएएआई के ईस्ट इंडिया चैप्टर की चेयरपर्सन की भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारा ध्यान क्षेत्रीय सहयोग, मेंटरशिप और इनोवेशन के लिए मंच तैयार करने पर होगा, जिससे पूर्वी भारत की विज्ञापन एजेंसियों और ग्राहकों को सशक्त बनाया जा सके।”
एएएआई के अध्यक्ष डॉ. संदीप गोयल ने कहा, “प्रियंका रणनीतिक दृष्टि और उद्योग की विश्वसनीयता का मजबूत संगम लेकर आई हैं। उनका नेतृत्व ईस्ट इंडिया चैप्टर को ऐसे सार्थक कार्यक्रम देने में मदद करेगा, जो स्थानीय बाजार की जरूरतों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को दर्शाते हों।”
