जे.एम. जैन के तत्वावधान में सेवा शिविर में 312 नागरिकों ने रक्तदान किया ।

विधायक विजय ओझा, विधायक दिलीप सिंह तथा के एम सी की पूर्व उप – मेयर मीना पुरोहित ने सेवाकार्य की सराहना की ।

कोलकाता। मानव सेवार्थ रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग में अग्रणी प्रतिष्ठान जे.एम. जैन, कोलकाता द्वारा समता युवा संघ एवं लायंस क्लब ऑफ कोलकाता श्रद्धा सबूरी के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर में 312 नागरिकों ने रक्तदान किया ।

प्रमुख अतिथि जोड़ासांकू के विधायक विजय ओझा एवं चांपदानी के विधायक दिलीप सिंह, तथा के एम सी की पूर्व उप – मेयर मीना पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथियों बिरम प्रकाश सुल्तानिया, हरिकिशन राठी, घनश्याम बाहेती एवं निश्‍चल कांकरिया ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए आयोजकों तथा रक्त दानदाताओं का उत्साहवर्धन किया ।अतिथियों ने सामाजिक सेवाकार्यों में जे एम जैन टीम के योगदान की सराहना की ।

जे.एम. जैन टीम की ओर से स्नेह भंसाली सहित पूरी टीम, समता युवा संघ के सदस्य तथा लायंस क्लब की ओर से चेतन जैन ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *