श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने सावणी मेला का भव्य उद्घाटन किया


कोलकाता, 18 जुलाई 2026 : श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आज 18 जुलाई 2026 को सावणी मेला का भव्य उद्घाटन समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता की देख-रेख में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री भास्कर भट्टाचार्य, विधायक श्रीमती मधुमिता घोष हरिपाल, विधायक श्री दिलीप सिंह चापदानी तथा विधायक डॉ. अरूप कुमार दास प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी माननीय अतिथियों ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया।
समिति के प्रधान सचिव बिमल दिवान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उप सचिव एवं मेला संयोजक पवन बंसल, सुभाष सवालदावाला, मेला संयोजक मनोज चौधरी और उप संयोजक गिरधारीलाल अग्रवाल सहित समिति के कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं में दर्शीचन्द अग्रवाल, सुभाष गोयंका, आदित्य तुलसान, मोहित सुरेका, सुमित झुझुनवाला, दीपक अग्रवाल व काबराजी प्रमुख थे। समिति ने बताया कि बड़ी संख्या में सदस्य एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने मेले को सफल घोषित किया। सभी का धन्यवाद दिया गया।
सावणी मेला सेवा कार्य 18 जुलाई से 30 अगस्त तक निरन्तर जारी रहेगा। मेले में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं सेवाओं की विस्तृत व्यवस्था की गई है। उपलब्ध सुविधाओं में शामिल हैं:
निःशुल्क स्वादिष्ट पुरी सब्ज़ी, दाल-भात सब्ज़ी।
चाय-बिस्किट, नींबू पानी, नींबू चाय।
मसाला खिचड़ी, चना हलवा।
चिकित्सा सुविधा, आवास और शौचालय की व्यवस्था।

समिति ने बताया कि शनिवार–रविवार को कांवड़ियों के खाने और अन्य आवश्यक सेवाओं की सुनिश्चित व्यवस्था रहेगी ताकि सावणी मेला सफल और सुचारु रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *