कुल्टी में बावरिया समाज की हुंकार- गणेश बावरिया

कुल्टी। अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज संगठन ने संकतोड़िया हॉस्पिटल मोड़ स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित विशाल कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया । सम्मेलन के माध्यम से संगठन ने जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आरक्षण और अलग राज्य की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सभापति गणेश बाउरी ने 1 अगस्त से शुरू हो रही आगामी जनगणना को लेकर समाज को पूरी तरह सतर्क रहने का आह्वान किया । उन्होंने सीधे तौर पर पिछली व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना में बाउरी समाज की आबादी के आंकड़ों के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई । संगठन अब घर-घर जाकर हर पिछड़े तथा दलित परिवार को सही ढंग से पंजीकरण करने की प्रशिक्षण देगा । उन्होंने ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी । जिला विभाजन के बाद पश्चिम बर्धमान में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए विधानसभा और लोकसभा सीटों में भारी विसंगतियां हैं । सभापति ने साफ एलान किया कि महिला आरक्षण और संसदीय सीटें बढ़ाने वाला बिल पास होते ही सरकार को बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्वी-पश्चिमी बर्धमान, पूर्वी-पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया को मिलाकर एक स्वतंत्र ‘जंगलमहल राज्य’ का गठन करना होगा । इस दौरान राज्य और जिला कमेटी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें समाज को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई । इस अवसर पर पश्चिम बंगाल राज्य सभापति गणेश बाउरी, सह सभापति नवकुमार बाउरी, राज्य साधारण संपादक श्यामापद बाउरी, राज्य कोषा अध्यक्ष पुस्जित बाउरी, पश्चिम बर्धमान जिला सभापति सेमल बाउरी देवव्रत बाउरी, पुरुलिया जिला सभापति सम्राट बाउरी, सह सभापति अश्विन बाउरी, पश्चिम बर्धमान जिला प्रभारी काजल बाउरी। ब्लॉक स्तर से कुलटी सभापति राकेश बाउरी , सालानपुर सभापति शामल बाउरी, बरबानी सभापति असीम बाउरी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *