आसनसोल नगर निगम के सामने स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, लगातार कार्यबहिष्कार शुरू

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के सामने स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लगातार कार्यबहिष्कार शुरू करते हुए नगर निगम कार्यालय के सामने धरना दिया। वेतन बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस समय स्वास्थ्य कर्मी आसनसोल नगर निगम के सामने कार्यबहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। वहीं इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को सही तरीके से वेतन दिया जा रहा है, लेकिन इस तरह की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुछ इंसेंटिव में समय लगता है, लेकिन जैसे ही सूडा से राशि मिलती है, स्वास्थ्य कर्मियों का भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी भुगतान सूडा के अंतर्गत आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *