वेतन बकाया की मांग को लेकर आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर पीएचई ठेका कर्मियों का सड़क जाम

आसनसोल। आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर ऑल बंगाल पीएचई कॉन्ट्रैक्टर्स एम्प्लॉयीज यूनियन की पहल पर ठेका कर्मियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में प्लेकार्ड लेकर ठेका कर्मी प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से समय पर वेतन नहीं मिलने के बावजूद वे नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति का काम करते आ रहे हैं। कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं होने पर मजबूरी में उन्हें इस विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
इस प्रदर्शन में पीएचई के ठेका श्रमिक भी मौजूद थे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में अपनी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *