
पांडवेश्वर। ईसीएल की सहायता से पांडवेश्वर विधानसभा के पांडवेश्वर के बिलपहाड़ी गांव की चारदीवारी निर्मित का शिलान्यास पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती और पांडवेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमिताव भट्टाचार्य ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया,
शिलान्यास समारोह में पांडवेश्वर विधानसभा के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, ईसीएल के महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य, हरिपुर पंचायत प्रधान आशा मंडल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे बिलपहाड़ी गांव के पुनर्वास के कारण चारदीवारी की आवश्यकता थी, और तदनुसार, इस चारदीवारी का कार्य शुरू किया गया विधायक ने कहा, नई बिलपहाड़ी में इस चारदीवारी की आवश्यकता थी इस कार्य को जनता तक इतनी जल्दी पहुंचाने के लिए मैं ईसीएल का आभार व्यक्त करता हूं और महाप्रबंधक अमिताव भट्टाचार्य के प्रयास से 2 करोड 26 लाख रुपए ईसीएल से पास कराया इसके लिए बिलपहाड़ी के लोग बहुत खुश है.
