जैन धर्म के अधिष्ठायक मणिभद्र वीर महाराज का जन्म दिवस, ध्वजारोहण दिवस एवं बटुक भैरव देव का प्रतिष्ठा दिवस मनाया

साधना से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा – मुनि रविन्द्र विजय महाराज ।

कोलकाता । भक्ति भावना, आस्था से जैन धर्म के अधिष्ठायक मणिभद्र वीर महाराज का जन्म दिवस, ध्वजारोहण दिवस एवं बटुक भैरव देव का प्रतिष्ठा दिवस श्री वर्द्धमान जैन संघ में चातुर्मास में पधारे मुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ ।

 

मुनि महेन्द्र विजय महाराज ने कहा अधिष्ठायक मणिभद्र वीर की साधना मुख्य रूप से मनोकामना पूर्ति, बाधाओं के निवारण, आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए की जाती है । विशेष जप में भक्ति भाव से मंत्र का जाप किया जाता है । साधना के समय शुद्धता, संयम और विधि-विधान का पालन करना चाहिये । मुनि महेन्द्र विजय महाराज ने कहा बटुक भैरव साधना नियमित करने से अज्ञात भय, चिंता और मानसिक अशांति दूर होती है । मंत्र जप और अनुष्ठान के समय शरीर में सकारात्मक ऊर्जा, एकाग्रता और सुरक्षा कवच (बटुक भैरव ब्रह्म कवच) का आभास होता है ।

विजय सिंह बैद, रतन चंद बांगानी, महेंद्र सुराणा, दिलीप दुगड़, नरेन्द्र बांठिया, शांतिलाल रामपुरिया, मोहनलाल कोचर, महेन्द्र रामपुरिया, पारस सावनसुखा,अशोक बैद, सुरेन्द्र बांठिया, चन्द्र कुमार कोचर, शिखर चन्द बांठिया एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *