
आसनसोल। 25 दिसंबर ईसाइयों का बड़ा दिन होता है। इस दिन को लेकर जीसू भक्तों ने आसनसोल में चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया है। नए साल के आगमन को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आसनसोल के चर्च में इस मौके को देखने के लिए केवल ईसाई समुदाय के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य समुदायों के लोग भी भाईचारे की भावना के साथ पहुंचते हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव का माहौल बना रहता है।
