रानीगंज/ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। रानीगंज कोयलांचल में अनीशा भुवालका दुबे इनर व्हील क्लब महिला विंग की अध्यक्ष हैं उनके नेतृत्व में समाज सेवा का अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है उनके टीम की सभी महिलाएं प्रतिभा की धनी है एवं लगातार विभिन्न तरह का सेवा का काम किया जा रहा है। नेहा अंबानी, जया सानथोलिया, ज्योती जायसवाल, अनुराधा झुनझुनवाला, श्वेता बरनवाल, रितिका रहेजा सहित और भी कई महिलाएं इस संस्था में शामिल है एवं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। निरंतर सामाजिक कार्य आयोजित हो रहे हैं।
दुबइनर व्हील क्लब माहिला विंग की अध्यक्ष अनीशा भुवालका दुबे के नेतृत्व में कई तरह के सामाजिक काम किया जा रहे हैं कुछ दिनों पहले ही इन्होंने शहर के बुजुर्गो का सम्मान समारोह आयोजित किया कार्यक्रम की काफी सराहना व्यक्त की गई। महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था की महिलाएं अथक प्रयास कर रही है।
महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं रक्तदान आंदोलन को मजबूत करने के लिए निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।
अनुराधा झुनझुनवाला ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर भूमिका निभाने का जज्बा बनाया है । महिलाओं की सामाजिक कामों में भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। वे समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा कर रही हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाएं सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।