
भजनों की अमृत वर्षा, भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर ।
कोलकाता । श्री श्री धोली सती दादी प्रचार समिति की ओर से आस्था, भक्ति भावना से नवरात्र उत्सव में दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, ध्वजा उत्सव, 12 महादेव अभिषेक, जन्म उत्सव, पंचद्रव्य अभिषेक, मेहंदी उत्सव, रास गरबा डांडिया, चुनड़ी उत्सव, धुनुची नृत्य, सवा मणि, नवकन्या पूजन, के आयोजन में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो रहे हैं ।

भक्तिमय वातावरण में लोकप्रिय गायिका मनीषा भार्गव, समिति के स्तम्भ गायक विजय अग्रवाल, अरविंद सराफ, नंदकिशोर, अमर, अनूप, रवि ,आदित्य, आकाश लडिया एवं भजन मंडली द्वारा भजनों की अमृत वर्षा के साथ भक्तिमय वातावरण में उत्सव में बिंदल परिवार के दादीभक्त सेवक – सेविकाएं तथा दादी जी के भक्तगण दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिदिन दरबार में पूजा – अर्चना कर रहे हैं ।

संयुक्त संयोजक नंदकिशोर सराफ, अभिषेक सराफ, गौरीशंकर, बजरंग, अनिल, रमेश, निर्मल, विष्णु, राधे, अमन, विवेक, वैभव, चिराग, यसित सराफ, विजय सराफ (बिल्लू) सक्रिय हैं । फतेहपुर शेखावाटी (राजस्थान) स्थित धोली सती दादी के मंदिर में भी भव्य उत्सव में श्रद्धालु भक्त पूजा – अर्चना कर रहे हैं । धोली सती दादीजी के प्रचार प्रसार के लिये कोलकाता समिति गत 56 सालों से निरन्तर सक्रिय है । देश-विदेश के सभी भक्तों को जोड़ने का काम कर रही है ।

चैत्र नवरात्र और अश्विन नवरात्र दोनों में फतेहपुर मंदिर में सतचंडी का पाठ का आयोजन किया जाता है । मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सराफ (एन जी ग्रुप), उपाध्यक्ष अरुण सराफ, राजेश सराफ, सचिव प्रदीप सराफ (साल्टलेक), सह – सचिव रूचित सराफ, सुरेश सराफ पूरे वर्ष मंदिर की व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहते हैं । वहां पर भक्तों के आवास के लिये 140 कमरे हैं जिसमें लगभग 130 वातानुकूलित हैं । भक्तों के लिये भोजन की व्यवस्था, एवं आवश्यक सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध है ।
