जामुड़िया। ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर क्षेत्र अंतर्गत निंघा कोलियरी में गुरुवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की आठ सूत्री मांगो को लेकर खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ के द्वारा एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के नरेंद्र सिंह ने कहा की प्रबंधन दिन-ब-दिन मजदूरों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है जबकि भारतीय मजदूर संघ अपने कोयला कामगारों के लिए उनकी सामाजिक सुरक्षा,आवासीय व्यवस्था आदि के साथ-साथ सभी सब्सिडरी में एक मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने की बात कही है।उन्होंने कहा कि हमारे साथ काम कर रहे ठेका मजदूर साथियों के लिए भी उनके रहन-सहन की समुचित व्यवस्था, दवा एवं आवास की व्यवस्था करने की व्यवस्था कोल इंडिया प्रबंधन से करने को कही गई है। भारतीय मजदूर संघ अपने कामगारों के लिए सतत लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।उन्होंने श्रम कानून पर चर्चा करते हुए कहा कि कुल 42 श्रम कानून है जिसके तहत काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन श्रम कोड की आड़ में श्रमिकों का शोषण कर रहा है जिसके खिलाफ विगत 9 जुलाई पर पूरे भारतवर्ष के पैमाने पर आंदोलन चलाते हुए एक दिन का हड़ताल किया गया था।गेट मीटिंग के दौरान खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ के कॉर्पोरेट जेसीसी सदस्य सह अध्यक्ष विनोद सिंह,संयुक्त महामंत्री धनंजय पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार चौबे,श्रीपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव विजय सिंह,निघा इकाई के सचिव दिलीप कुमार नोनिया,अध्यक्ष कमरुद्दीन मियां,पार्थ सारथी सामंत,टुन्ना स्वाइन,नितेश सिंह,राजेश नोनिया, लाखू माझी,चंदन मिश्रा,स्नेहसीश चंद्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।