जामुड़िया। जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी की ओर से कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्री के खिलाफ शनिवार को जामुड़िया थाना के केंदा पुलिस फाड़ी में मामला दर्ज कराया गया। जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस अध्यक्ष भक्तिपदो चक्रवर्ती द्वारा भाजपा के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। केंदा पुलिस फाड़ी में मामला दर्ज कराने के दौरान कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अधक्ष्य भक्तिपदो चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा के मंत्री देश की सेना को धर्म जाती के आधार पर बांटना चाह रहे है।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री ने वीर जांबाज कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया जो सेना के साथ साथ जनता के आत्मसम्मान को आघात पहुंचा है।उन्होंने कहा कि सेना के पराक्रम पर उंगली उठाने वाले ऐसे भाजपा नेताओं को जेल में बंद कर दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक महिला सैनिक जो अपनी जान जोखिम में डाल कर पाकिस्तान में घुसकर दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया उनके पराक्रम पर उंगली उठाना काफी निंदनीय है।वही सेना के जवानों के खिलाफत करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।मामला दर्ज कराए जाने के दौरान कांग्रेस नेता शासक शंकर चटर्जी,युवा कांग्रेस नेता मिथुन हरिजन,पार्थ मंडल,शेख जुबैद,सुभाष कोले आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।