जामुड़िया में संविधान रचैता बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के अपमान के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा धिक्कार रैली का आयोजन

जामुड़िया। जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार शाम को भारत के संविधान रचैता बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के अपमान के खिलाफ धिक्कार रैली का आयोजन किया गया। जुलूस न्यू केंदा मोड़ से शुरू हुआ जो खास केंदा तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय के पास पहुंच सम्पन्न हुआ।धिक्कार जुलूस का नेतृत्व जामुड़िया विधानसभा के विधायक हरेराम सिंह,जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राना,तृणमूल कांग्रेस नेता असित मंडल,युवा तृणमूल कांग्रेस नेता उदीप सिंह,महिला नेत्री लतीफा काजी,पूनम झा आदि प्रमुख द्वारा किया गया।धिक्कार जुलूस के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश का अपमान है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के अपमान को भारतवर्ष कभी भी सहन नहीं कर सकता जिसके कारण पूरे देश में भाजपा नेता अमित शाह का विरोध किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य सहित जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में शाम तीन बजे से पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन किया गया।धिक्कार जुलूस तथा सभा के दौरान भारी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक एव कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *