जामुड़िया के निंघा में कांग्रेस की ऒर से संविधान दिवस का पालन किया गया

जामुड़िया। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत निंघा बाजार में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ७५ वां संविधान दिवस पालन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि १५ अगस्त १९४७ को भारत आजाद होने के बाद देश को एकजुट रखने के लिए एक संविधान की आवश्यकता महसूस की गई। कुल २२ उप समितियां गठित की गई थी। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को उन समितियों का चैयरमैन बनाया गया। २६ नवंबर १९४९ को दो साल ११ महीना १८ दिन में स्वतंत्र भारत का संविधान बन कर तैयार हुआ। इसीलिए हम भारतवासी आज ये दिन को याद करते हैं। वो सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि भारत की आत्मा है । भाजपा संविधान कि पूर्ण समीक्षा की बात कहती है। वे समीक्षा के आड़ में एक नायक तंत्र स्थापित करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी भारत के संविधान को हर कीमत पर बचाए रखना चाहती । पश्चिम वर्धमान जिला युवा कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद फिरोज खान ने कहा कि भारत के चुने हुए सरकारों का नैतिक कर्तव्य है कि वे संविधान के बताए अनुसार राज्य एवं केन्द्र की सरकार को चलाएं। आसनसोल नगर निगम के अन्तर्गत चार नम्बर वार्ड़ के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी ने कहा कि संविधान के रास्ते पर चल कर ही भारत एक विकासशील देशों की श्रेणी में आया है। इसी रास्ते पर चल कर हम विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस नेता अस्लम रज़ा ने कहा कि भारत का संविधान भारत के मुस्तकबिल के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि ज़िंदा रहने के लिए आक्सीजन। इस अवसर पर उपस्थित थे कांग्रेस के नेता मोहम्मद रुस्तम अंसारी, फिरोज खान, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर पासवान, मिस्टर पासवान एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?