दुर्गापुर के पानागढ़ मे स्क्रैप कार के केबिन में खेल रहे 4 बच्चें आग की चपेट में आने से झुलसे

 

दुर्गापुर। दुर्गापुर के पानागढ़ बाजार राइस मिल रोड पर स्क्रैप कार के केबिन में आग लगाकर खेलते समय चार बच्चे आग की चपेट में आए। बचाने के क्रम में एक युवक घायल। सभी अस्पताल में भर्ती। जानकारी के अनुसार परित्यक्त हालत में खड़ी एक कार के केबिन में खेल रहे 4 बच्चे आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। यह घटना दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ राइस मिल रोड इलाके में घटी। आग की चपेट में आने से झुलसे बच्चों के नाम सिंह, गोलू सिंह, आरुष साव और पूर्वा साव है। इनकी उम्र 7 वर्ष से कम बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से झुलसे इन बच्चों को इलाज के लिए पहले पानागढ़ ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से 2 बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक गैर सरकारी अस्पताल और महकमा अस्पताल रेफर किया गया। वहीं इन बच्चों को बचाने के क्रम में एक व्यक्ति भी आग से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि गाड़ी का केबिन यहां क्यों रखा गया था। स्थानीय निवासी ने कहा कि काफी समय से गाड़ी की केबिन यहां परित्यक्त हालत में पड़ी हुई थी। आसपास के बच्चे अक्सर उस केबिन में खेलते थे। बुधवार को भी कुछ बच्चे केबिन में खेल रहे थे। उसी समय किसी बच्चे ने अज्ञानतावश माचिस लाकर आग जलाने की कोशिश की। दुर्घटनावस केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान केबिन में खेल रहे चारों बच्चे आग की चपेट में आ गए। उनकी चीख पुकार सुनकर इलाके का एक युवक बचाने के लिए आगे आया। लेकिन वह भी चपेट में आ गया। इनमें से 2 बच्चों के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?