श्री श्याम परिवार के द्वारा भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन

आसनसोल। श्री श्याम परिवार बराकर के द्वारा खाटू वाले श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर श्री श्याम बाबा का भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
श्री श्याम परिवार के सदस्य सुभाष शर्मा ने बताया कि निशान शोभा यात्रा बराकर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर प्रगाण से श्री श्याम एवं दादी मंदिर नियामतपुर धाम तक गई।


निशान शोभा यात्रा के दौरान श्याम प्रेमी हाथों में निशान ले कर बाबा के मधुर भजनों पर झूमते नाचे गाते श्री श्याम एवं दादी मंदिर पहुंच कर बाबा के श्री चरणों में निशान अर्पित किया। इस दौरान बाबा श्याम का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया था। बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर शिल्पांचल में कई जगह पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।


शिल्पांचल के नियामतपुर, आसनसोल, रानीगंज, दुर्गापुर, स्थित सभी श्याम मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया कर श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार कर भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर श्याम प्रेमियों के द्वारा एक से एक आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान संस्था के कमल शर्म(लाली),शंकार नियोगी,कालू चौधरी,सौरभ चौधरी,पप्पू सरैया,अजय राजगढ़िया,बलदेव रवानी,पप्पू शर्मा, राजेश गाड़ोदिया साहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *