चिरकुंडा।एकल विद्यालय चिरकुंडा संच की आचार्य बहनो द्वारा शुक्रवार को चिरकुंडा थाना में रक्षा बंधन कार्यक्रम किया गया। जिसमें आचार्य बहनों द्वारा थाना प्रभारी सुनिल कुमार सिंह सहित सभी पुलिस कर्मी को रक्षा सूत्र बांधा गया।मौके पर एकल विद्यालय गोविन्दपुर अंचल के अध्यक्ष कृष्णलाल रुंगटा,भीम शर्मा,टीनू गुप्ता,आचार्य बहने मौजुद थी।
