बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रानीगंज मे हिंदू जागरण मंच का विरोध प्रदर्शन

रानीगंज। बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और अत्याचार के खिलाफ पुरे भारत में विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रानीगंज में हिंदू जागरण मंच द्वारा एक विशाल रैली का निकाली गई। रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से शुरू हुई यह रैली सियार रोड, तिलक रोड होते हुए स्टेशन इलाके में समाप्त हुई।इस रैली में हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख देब कुमार बोस,डॉ राजा भौमिक,मानिक बर्मन, शताब्दी चटर्जी दिनाबंधु जोशी समेत बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के सदस्य और शहरवासी शामिल हुए,जो बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग कर रहे थे। इस जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश में जारी हिंसा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रैली में युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं,जिन्होंने इस मुद्दे पर अपने समर्थन और विरोध को प्रदर्शित किया। रैली के दौरान बांग्लादेश के हिन्दुओं के समर्थन मे कई बड़े-बड़े पोस्टर भी दिखाई दिए, जिनमें उनके ऊपर हो रहे हामले एवं अत्याचार के खिलाफ संदेश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *