पानी की मांग को लेकर पुरुलिया शहर में सड़क जाम

पुरुलिया : पुरुलिया शहर के वार्ड नंबर 16 के लोहार पाड़ा इलाके में पाइप से पेयजल की समस्या के कारण बांकुड़ा पुरुलिया 60 राष्ट्रीय राजमार्ग को महिलाओं ने अवरुद्ध कर दिया। बाद में महिलाओं ने स्थानीय पार्षद व नगर निगम चेयरमैन नबेंदु महाली को घेर कर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रों में पार्षद काम नहीं करते, जब काम करते हैं तो कहते हैं आपने हमें वोट नहीं दिया, मोदी को वोट दिया, जाकर मोदी को बताओ। हम आपका काम नहीं कर सकते। ऐसे में हमारे क्षेत्र में काफी समय से पीने के पानी से लेकर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज हमें सड़क जाम करने पर मजबूर होना पड़ा।
अवरोध कारी महिलाओं का कहना था कि हमने वोट दिया तो हमलोगों को क्यों बोला जा रहा है? उनलोगों ने आरोप लगाया कि हमलोगों ने मोदी को वोट दिया है। हमारा काम क्यों नहीं होगा? वहीं, स्थानीय थाना पुलिस और चेयरमैन व नगर अध्यक्ष की चर्चा के बाद यह सड़क जाम हटा लिया गया।
दूसरी ओर, पुरुलिया नगरपालिका प्रमुख नबेंदु महाली ने कहा कि वे जो कह रहे हैं वह सच नहीं है, हमें शहर के सभी हिस्सों में कम वोट मिले हैं। तो क्या हम शहर में काम नहीं कर रहे हैं? हमारे पार्षद हमेशा लोगों के काम कर रहे हैं।’ ये रुकावटें कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर की गई हैं और हमने उनकी पहचान कर ली है।
यह समस्या सभी की नहीं है, कुछ लोगों की है। एक वॉल्व बैठ गया है, उस पर भी काम किया जा रहा है, जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। लेकिन क्या ये फैसला उन लोगों के लिए सही है जो इस पथावरोध किये हैं? क्या रास्ता रोकने से कोई समाधान होता है? समाधान के लिए तो जगह है। रास्ता रोककर लोगों को परेशान करने से कोई समाधान नहीं होगा। मैं सभी से यही कहूंगा कि आप समाधान के लिए रास्ता न चुनें। क्योंकि इसी रास्ते से होकर मरीजों से शुरू होकर कई महत्वपूर्ण सेवा प्रणालियाँ शुरू होती हैं। इसलिए ये काम ना करें। हम हमेशा आपके पास आने के लिए तैयार हैं और हम इसे हल करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *