तृणमूल कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में सैकड़ो सर्मथकों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध किया थाना का घेराव

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 65 के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अख्तर हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों सर्मथकों ने कुल्टी थाना प्रभारी के विरुद्ध सोमवार की देर शाम को थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में पार्षद अख्तर हुसैन ने आरोप लगाते हुए कहां कि पिछले दिनो रोहित पांडे नाम के युवक को पार्षद नदीम अख्तर और उनके गुंडों ने बिजली की पोल में बंधकर बेरहमी से पिटाई की गई। घटना की शिकायत भुक्तभोगी ने कुल्टी थाना में की गई तो उल्टा रोहित पांडे पर छेड़कानी समेत कई फजीॅ कैस लगा दिए गए। उन्होंने कहां कि थाना में जब तक पैरवीकार का फौन नहीं आता हैं तब तक थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाती हैं। कानून के मंदिर की पहली सीढ़ी थाना होकर गुजरती हैं। जहां इंसाफ नहीं मिलेगा तो साधारण लोग कहां जाय। पार्षद अख्तर हुसैन ने बताया कि संबंधित मामले की जानकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी को पूर्व मे ही बता दी गई थी कि थाना के आइसी इंचार्ज के विरुद्ध घेराव करेंगे। यहां सुनवाई नहीं हुई तो कमिश्नर से मिलेंगे। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस सर्मथक मिठू, बबलू, दिलदार सिंह, जुबेर, शमीम खान, अकबर, सोनू मल्लिक, नबी रायन, इम्तियाज, युसुफ रइन, तनवीर राजा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *