रानीगंज सेंन्को गोल्ड शोरूम डकैती कांड का पांचवा अपराधी मेघालय से गिरफ्तार

 

रानीगंज। रानीगंज सेंन्को गोल्ड ज्वेलरी से करोड़ो का गहना लूट कांड मे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को मिली एक और कामयाबी हाथ लगने की ख़बर पाई जा रही है। ख़बर है की रानीगंज के डकैती कांड मामले में एक और आरोपी को मेघालय से गिरफ्तार किया गया। आसनसोल रानीगंज गोलीकांड और स्वर्ण दुकान डकैती मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम विवेक चौधरी है। उनका घर बिहार के सीवान जिले के चांदपुर में है। बिवेक को मेघालय के रिवाऊ जिले के खानापारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसे आज आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *