इंडिया गठबंधन प्रत्यासी अनुपमा सिंह के पक्ष में मजदूर संगठन ने की सभा

 

चिरकुंडा। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में विभिन्न मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इंक्लाइन गेट व बड़मुड़ी कोलियरी में सभा का आयोजन किया गया । अध्यक्षता हरेंद्र मिश्रा व संचालन शशिभूषण तिवारी ने किया । जेबीसीसीआइ सदस्य सह सीपीएम नेता सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश बचाने व देश बेचने के लिए हो रहा है । कोल इंडिया की चालू खदानों को निजी एजेंसी के हाथों बेचा जा रहा है । मुगमा क्षेत्र में गोपीनाथपुर कोलियरी को बेच दिया गया है । भाजपा गठबंधन देश को बेचने का काम कर रही है जबकि इंडिया गठबंधन इस देश को बचाने के लिए चुनाव मैदान में जनता के बीच है । मौके पर श्यामल सरकार, जेपी यादव, शशि भूषण तिवारी, नागेंद्र कुमार, कृष्णा सिंह, हरेंद्र सिंह, बिपिन मंडल, गणेश धर, मधु गुरु, जया, लखी देवी,सत्येंद्र कुमार, अजय राय आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *