उद्योगपति और लेखिका मऊ रॉय चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Mou Roychowdhury

कोलकाता, 07 मई । उद्योगपति और लेखिका मऊ रॉय चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। मृत्यु के समय वह 53 वर्ष की थी। उन्होंने मंगलवार सुबह साल्टलेक के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। मंगलवार सुबह एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि बंगाल की प्रमुख उद्योगपति और सांस्कृतिक व्यक्तित्व मऊ रॉय चौधरी के निधन से अचानक एक खालीपन आ गया है। मैं उनके पति सत्यम, बेटे देवदूत, पूरे परिवार और उस समूह के सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

साहित्य के प्रति उनका काफी लगाव था। उन्होंने साहित्य का भी काफी अध्ययन किया। उनकी शायरी काफी प्रसिद्ध थी। उनकी इस पहल से संपादन कार्य में भी एक नया आयाम जुड़ गया। वे ‘सुस्थ’, ‘सफर’, ‘खेला’ जैसी पत्रिकाओं की मुख्य सलाहकार थी। लेखन के अलावा, वह गायन में भी प्रवीण थीं। उन्हें रवीन्द्रनाथ के गीत गाना बहुत पसंद था। उनके निधन से राज्य के कला जगत और सांस्कृतिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। मऊ सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय के संचालक मंडल की सदस्य भी थीं। इसके अलावा वह एक बांग्ला दैनिक के निदेशक पद पर भी आसीन रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *