मेयर परिषद कमल अग्रवाल के इस्तीफे की मांग में वामपंथियों का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 07 मई । तृणमूल संचालित सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड के मेयर परिषद कमल अग्रवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथियों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, वामपंथियों की तरफ से कमल अग्रवाल के इस्तीफे की मांग में सिलीगुड़ी नगर निगम के गेट पर पोस्टर चिपकाए गए।

दरअसल, कमल अग्रवाल के इस्तीफे की मांग में आज वामपंथी युवा व महिला संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव को रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे। वामपंथियों की रैली जैसे नगर निगम पहुंची पुलिस ने रोक लिया। जिससे छुब्ध वामपंथियों ने सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसके चलते स्कूल बसों समेत कई वाहन सड़क पर फंस गए। बाद में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट के बाहर ज्ञापन छोड़ चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *