कोलकाता नगर निगम में 177 करोड़ के घाटे का बजट पेश

 

कोलकाता :  कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में गुरुवार को मेयर फिरहाद हकीम ने बजट पेश किया है। 177 करोड़ घाटे का बजट पेश किया गया है। इस संबंध में हकीम ने कहा कि कोरोना की वजह से नगर निगम को नुकसान हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 तक इसके लिए बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता ने कोरोना को मात दे दी है और अब लोग समय पर टैक्स भर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगरपालिका की सारी सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। खासकर सर्टिफिकेट के संबंध में अब किसी को भी निगम में नहीं आना होगा और ऑनलाइन जरिए से ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके अलावा कोलकाता में होने वाले जलजमाव को दूर करने के लिए गरिया में 10 मिलियन क्षमता का गैलन बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 109 पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कोलकाता में कचरा का अंबार बन चुके धापा से अगले दो सालों में कचरे को हटाने की योजना बनाई गई है। हकीम ने बताया कि महानगर में 30 फ़ीसदी पेड़ों की कमी हुई है। कोलकाता को हरित शहर बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लोग बढ़-चढ़कर पेड़ लगाएं इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा 12 साल के बच्चों के टीकाकरण को लेकर उन्होंने कहा कि नगर निगम इसके लिए तैयार है और हरी झंडी मिलते ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोलकाता में तीन हजार से अधिक तालाब हैं जिनके रखरखाव पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा महानगर के सुंदरता बनाए रखने के लिए राजनीतिक विज्ञापनों को तीन दिनों के अंदर हटाना होगा नहीं तो जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई तालाब को भर कर कर घर बनाता है तो यह पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है कि उनके बारे में नगर निगम और लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय को जानकारी दे। इसके अलावा नगरपालिका के स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू करने और इंटरनेट के जरिए पठन-पाठन भी शुरू करने की योजना के बारे में उन्होंने सदन को बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?