किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच कारोबारी कल करेंगे अपना व्यापार ,सभी बाज़ार खुलेंगे ; सुभाष अग्रवाला

 

आसनसोलकनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाला ने बताया कि किसानों द्वारा कल 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान में व्यापारी शामिल नहीं होंगे और देश भर में सभी बाज़ार पूरे तौर पर खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कारोबार होगा- यह घोषणा कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने आज यहाँ की गई।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया है कि व्यापारी भारत बंद के दौरान अपने संस्थानों को खुले रखेंगे, जो जनता को आवश्यक सामग्री और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में संलग्न रहेंगे।

श्री भारतिया और श्री खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी नागरिकों को आवश्यक सामग्री और सेवाओं की प्रदान करके राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों द्वारा भारत बंद का बुलावा किये जाने के बावजूद, हम अपने ग्राहकों की सेवा करने और आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए अपनी दुकानें खुली रखेंगे।”

कैट ने देश भर में व्यापारियों से कहा है कि वे सतर्क रहें और भारत बंद के दौरान अपने संस्थानों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संगठन सदस्यों से स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग करने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करने की सलाह दी है ताकि किसी भी अवरोध को रोका जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *