
बराकर । मेडी क्लीनिक द्वारा पत्रकारों के लिए स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के हनुमान चढ़ाई स्थित मेडी क्लीनिक मे पत्रकारों के लिए स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर बराकर फाड़ी प्रभारी अरिंदम मंडल उपस्थित थे । उन्होंने भी इन सेवाओं का लाभ उठाया तथा अपना जांच करवाया । सर्व प्रथम मेडी क्लीनिक के मालिक मिलन शर्मा ने फूलो का गुलदस्ता तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया । इसके बाद बराकर चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल भी उपस्थित हुए । उनको भी फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया । स्वास्थय जांच शिविर मे ब्लड प्रेशर , पल्स ,वजन , मधुमेह सहित ईसीजी आदि भी की गई । इस अवसर पर मिलन शर्मा ने कहा कि पत्रकार सदैव जनता का ख्याल रखते हैं । उनके पास ना तो समय पर खाना ना ही बारिश ना ही धूप का ख्याल रहता है । वह निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य करते रहते हैं और हम सभी को दुनिया की सच्चाई तथा आस-पास पर पड़ोस की घटना दुर्घटना से अवगत कराते हैं । इसलिए उनके प्रति हम सभी का भी कुछ अपना फर्ज बनता है ।

इसलिए मीडिया कर्मियों के लिए यह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है । जहां कुशल चिकित्सकों की देखरेख में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है । मालूम हो कि श्री शर्मा सदैव पत्रकार हित में कार्य करते हैं । इसके पूर्व भी उन्होंने पत्रकारों को वर्षा से बचने के लिए रेनकोट प्रदान किया था जो बराकर कुल्टी क्षेत्र के लिए एक मिसाल है ।
