श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में अन्नकूट उत्सव में हजारों श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित ।

आस्था – भक्ति भावना से पूजा – अर्चना ।

कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में अन्नकूट उत्सव के सुअवसर पर श्रद्धालु भक्तों ने आस्था, भक्ति भावना से पूजा – अर्चना की । हजारों श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया । मन्दिर के ट्रस्टी सुशील गोयनका ने गोवर्धन पूजा, भईया दूज की शुभकामना देते हुए बताया भगवान को अन्नकूट अर्पित करने के बाद, उस भोजन – प्रसाद को श्रद्धालुओं में पवित्र प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है । भगवान श्रीगणेश के अलौकिक दर्शन एवम्  मंगला आरती, महा आरती, सायं आरती, शयन आरती तथा भजनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालु भाव – विभोर हो गये । धुनुची नृत्य का कार्यक्रम विशेष आकर्षण था । 11 नवम्बर को भैया दूज मनाया जायेगा ।

इमामी फाउंडेशन के समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका के मार्गदर्शन में मन्दिर में धार्मिक आयोजनों के लिये प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, देवकीनंदन गुप्ता, बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, उत्कर्ष मोदी, रामलाल तिवारी, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन, मनोज नाथानी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *