
कोलकाता । दीपावली और ज्ञान की आराधना में जैन परम्परा अनुसार मुनि रविन्द्र विजय महाराज एवं मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में श्री वर्द्धमान जैन संघ में आस्था और भक्ति भावना से गौतम स्वामी रास का पाठ श्रवण कर श्रावक – श्राविका भाव विभोर हो गये ।

मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने बताया जैन धर्म में श्री गौतम स्वामी रास भगवान महावीर के प्रथम गणधर (प्रमुख शिष्य) श्री गौतम स्वामी (इंद्रभूति गौतम) के जीवन, गुणों, दीक्षा और महिमा का वर्णन करने वाला एक अत्यंत प्रसिद्ध भक्ति-काव्य और रास है । दीपावली भगवान महावीर के निर्वाण और गौतम स्वामी के केवलज्ञान प्राप्ति के प्रसंग से जुड़ी है । गौतम रास का पाठ करने, श्रवण करने से दुःख,अनिष्ट दूर होते हैं, मनोकामना पूर्ण होती है तथा घर-परिवार में सुख-समृद्धि एवं मंगल होता है ।

विजय चन्द बैद, रतन चन्द बांगानी, महेंद्र सुराणा, दिलीप दुगड़, पारस सावनसुखा, आशीष कोचर, सुरेश बांगानी, अशोक बांठिया, सौरभ सुराणा, शिखर चन्द चन्द बांठिया, आनन्द बांगानी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
