नए साल पर बंगाल के 24 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के 24 आईपीएस अधिकारियों को गृह विभाग के तहत पदोन्नति किया है। इसे नववर्ष का तोहफा माना जा रहा है। 12 अधिकारियों को आईजी और बाकी 12 को डीआईजी पर पदोन्नति दी गई है।

गृह विभाग ने इन पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी करते हुए सभी को वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रमोट किया है।

यह पदोन्नति का फैसला प्रदेश में बढ़ती हुई पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का हिस्सा है। इसके साथ ही, यह एक सकारात्मक संकेत है कि सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक सुधारों की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया है।

आईजी के पोस्ट पर प्रमोट होने वाले अधिकारियों में ध्रुबज्योति डे, अमित पी. जवालगी, कुणाल अग्रवाल, पांडे संतोष, अनूप जयसवाल, वी. सोलोमन नेसाकुमार, मुकेश, सी. सुथाकर, प्रसून बनर्जी, शंख शुभ्र चक्रवर्ती, अशेष विश्वास और नीलाद्रि चक्रवर्ती शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *