आस्था और शुचिता का महापर्व छठ दुर्गापुर सवडिविजनल महाछठ कोआर्डिनेशन कमेटी और भोजपुरी मंच ने दी शुभकामनाऐं

दुर्गापुर। लोक आस्था , शुचिता , पवित्रता के चार दिवसीय महापर्व छठ के मौके पर दुर्गापुर सवडिविजनल महाछठ कोआर्डिनेशन कमेटी ने दुर्गापुर सवडिविजन के समस्त छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों को आस्था के इस महापर्व छठ पर ढेर सारी शुभकामनाऐं और बधाई देते हुए महापर्व के सुचारु ढ़ंग से सफल होने की कामना करते हुए छठ माई का आशीर्वाद मांगा है।

कमेटी के द्वय कानभेनर धर्मेंद्र यादव और विपिन कुमार ने दुर्गापुर के लगभग 65 छठ घाट कमेटी के स्वयंसेवकों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें भी शुभकामना संदेश दिया है। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सभी छोटे बड़े छठ घाट की साफ-सफाई , विधुत व्यवस्था , सड़क की मरम्मत , प्राथमिक चिकित्सीय व्यवस्था , एम्बुलेंस आदि का बंदोबस्त दुर्गापुर नगर निगम की ओर से किया गया है। दूसरी तरफ देश और समाज को समर्पित औद्योगिक शहर दुर्गापुर की जनप्रिय सामाजिक संगठन भोजपुरी मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.सत्यदेव ओझा ने तमाम छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए महापर्व की सफलता की कामना की है। डॉ.सत्यदेव ओझा ने कहा , देश से लेकर विदेशों तक महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व अब केवल बिहार या उत्तर प्रदेश तक नहीं रहा। हर वर्ष इसका विस्तार हो रहा है। मंच के महासचिव सह पत्रकार विपिन कुमार ने शांतिपूर्ण वातावरण में इस चार दिवसीय छठ को मनाने की अपील करते हुए दुर्गापुर सवडिविजन के तमाम छठ व्रतियों और छठ घाट कमेटी के लोगों को बधाई संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *