कोलकाता पुलिस पर पथराव के आरोप में पांच गिरफ्तार

 

कोलकाता : कोलकाता पुलिस पर पथराव के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महानगर के प्रिंस अनवर शाह रोड में दो गुटों के बीच हो रही हिंसक झड़प को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस के जवान पहुंचे थे। गुरुवार देर रात इस घटना के दौरान कोलकाता पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया गया था। उसके बाद शुक्रवार सुबह बड़ाबाजार के बस्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
गुरुवार रात 8:00 बजे के करीब प्रिंस अनवर शाह रोड में बड़ा बाजान बस्ती इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हो रहे थे। आरोप है कि लोगों को अपने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लेने पड़े थे और ताबड़तोड़ ईंट पत्थर तथा कोक की बोतल फेंकी जा रही थी। मौके पर जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें भी चारों ओर से घेरकर पथराव किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?