
जन्मदिन पर परोपकार की भावना से के. डी. अग्रवाल का सेवाकार्य ।
कोलकाता, 12 अक्टूबर । अग्रवाल परिवार द्वारा समाजसेवी के डी अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर नेत्र सारथी कोलकाता के सहयोग से 37 नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन फैको पद्धति से करवाया गया । पंकज व विशाल अग्रवाल ने बताया इस सेवाकार्य के प्रथम चरण में पूर्व मिदनापुर के नंदोपुर गाँव में एंजॉय चिप्स एंड नमकीन (कम्पनी) के माध्यम से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 400 नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया, निशुल्क दवा प्रदान की गई एवं मोतियाबिंद के मरीजों की ईसीजी व ब्लड सुगर टेस्ट भी किये गये । 281 रोगियों को दुसरे चरण में निःशुल्क मेटैलिक चश्मे प्रदान किये गए । इसी क्रम में चयनित व अन्य 37 रोगियों के नेत्र का निःशुल्क कैटरेक्ट ऑपरेशन फैको पद्धति से कोलकाता में किया गया । सरिता अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, परिवार के सदस्यों एवं वैदिक संस्कृति संस्थान के अभिषेक ने समाजसेवी के डी अग्रवाल को जन्मदिन पर स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की शुभकामना दी । अग्रवाल परिवार ने सेवाकार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये नेत्र सारथी -कोलकाता, वैदिक संस्कृति संस्थान – नंदोपुर, सभी चिकित्सकों व उनकी टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
