दुर्गापूजा कमेटियों को एक-एक लाख का अनुदान, मंत्री शंकर घोष ने सौंपे चेक

सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर । दुर्गापूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिलीगुड़ी में विभिन्न पूजा कमेटियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने चेक के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। इस कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान मंत्री शंकर घोष ने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि उत्सव के दिनों में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बना रहे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और जागरूकता के साथ उत्सव मनाने की अपील की।

प्रशासन को उम्मीद है कि पूजा कमेटियों, पुलिस और आम लोगों के आपसी सहयोग से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी बिना किसी परेशानी के दुर्गापूजा का आनंद ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *