बराकर में मारवाड़ी युवा मंच को मिली नई एम्बुलेंस, डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया शुभारंभ

 

 

 

 

डीवीसी की सीएसआर निधि से उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

बराकर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहल और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के सहयोग से सीएसआर निधि के माध्यम से मारवाड़ी युवा मंच, बराकर ग्रेटर शाखा को नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बराकर के हाटतल्ला में फीता काटकर और नारियल फोड़कर एम्बुलेंस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और जरूरतमंद लोगों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाना है। नई एम्बुलेंस के माध्यम से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच, बराकर ग्रेटर शाखा के सदस्य उपस्थित रहे। इस पहल को क्षेत्र में जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *