लॉकेट चटर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना, विशेष गहन पुनरीक्षण को बताया देश की सुरक्षा के लिए जरूरी

हुगली, 10 अक्टूबर । महालया पर त्रिवेणी के सप्तऋषि घाट पर तर्पण करने पहुंचीं भाजपा नेत्री लॉकेट चटर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण और छात्र-युवा आंदोलनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण आवश्यक है और आरोप लगाने वालों को प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए।

दुर्गापूजा को लेकर उन्होंने दावा किया कि अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलने वाली राशि से कई स्थानों पर पूजा आयोजित की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वसूली और कटमनी पर रोक लगने के कारण इस बार कई बड़े बजट की पूजाएं बंद हुई हैं या सीमित स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *