
कोलकाता । सत्संग भवन ट्रस्ट मंडल एवं स्वामी विश्वदेवानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भागवताचार्य आकाश शर्मा के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पूर्णाहुति के अवसर पर सत्संग भवन में आनन्द धाम का दृश्य अनुभव हुआ । संगीतमय कथा, भजनों की अमृत वर्षा से भाव विभोर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने श्रीकृष्ण भक्ति में मथुरा, गोकुल, वृंदावन का अनुभव किया । पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भक्त हवन, पूजा में शामिल हुए ।
जय श्रीकृष्ण एवं राधे – राधे जयकारे के साथ पूर्णाहुति के अवसर पर युवाचार्य आकाश शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा के उपदेशों को जीवन में अपनाने, मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा दी । सत्संग भवन के ट्रस्टी श्याम सुन्दर धानुका, दीपक मिश्रा, मुकेश शर्मा ने भारतीय विद्या मन्दिर एवं भारतीय संस्कृति संसद के अध्यक्ष डॉ. विट्ठल दास मूंधड़ा एवं विशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

धर्मानुरागी, समाजसेवी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी ने सत्संग भवन ट्रस्ट मंडल की ओर से सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया । शंकर लाल सोमानी, राजू शर्मा, निखिल शर्मा, अभय पाण्डेय एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
