ईसीएल के लोअर केंदा में बीएमएस की नई शाखा कमिटी गठित, श्रमिक हित में संघर्ष का संकल्प

जामुड़िया।भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खान श्रमिक कांग्रेस की लोअर केंदा कोलियरी शाखा कमिटी की घोषणा कर दिया गया।नवनियुक्त शाखा कमिटी में कुल 23 सदस्य शामिल है जिसमें अध्यक्ष पबित्रो मुखर्जी,उपाध्यक्ष अतनु बनर्जी,जय प्रकाश ठाकुर,सचिव अनिल यादव,संयुक्त सूरज कुमार,सांगठनिक सचिव अजय मिश्रा,कोषाध्यक्ष सुशोभन पाल,को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।वही एक्जीक्यूटिव सदस्यों में तेज प्रताप यादव,बिप्लब बनर्जी,शांतिमय गोप,सुब्रतो मंडल,बिनोद कुमार सिंह आदि प्रमुख सहित 13 लोगों शामिल किया गया है।नवनियुक्त शाखा सचिव अनिल यादव ने कहा कि बीएमएस यूनियन एक मात्र श्रमिक संगठन है जो केवल मात्र श्रमिक हित की बात करती है।उन्होंने कहा कि मजदूर हित के हर आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ का अहम योगदान है।वही आगामी दिनों भी यूनियन की ओर से श्रमिक हित में हर लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि वेतन समझौता 12 को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में बीएमएस अग्रणी भूमिका निभाएगी।नवनियुक्त शाखा संयुक्त सचिव सूरज कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया जाएगा।इसके अलावा श्रमिकों की समस्याओं के निपटारा की दिशा में भी पहल चलाया जाएगा।मालूम हो कि विगत 1 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया था जिसमें नवनियुक्त शाखा कमिटी का गठन किया गया था।इस बैठक में खान श्रमिक कांग्रेस के महासचिव मृत्युंजय सिंह,संयुक्त महासचिव धनंजय पांडे,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चौबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।वही सोमवार शाम को शाखा कमिटी की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *