हर घर तिरंगा’ के तहत रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा पूरा शहर

रानीगंज। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
तिरंगा यात्रा को लेकर रानीगंज शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों से वातावरण में जोश और उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर रानीगंज के विधायक पार्थ घोष,जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, समशेर सिंह, दिनेश सोनी,मनोज ओझा, रवि केशरी, मोनु वर्मा सहित भाजपा के जिला एव स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रानीगंज शहर के विभिन्न इलाकों और प्रमुख सड़कों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि देशवासियों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तिरंगे की छटा दिखाई दी। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए। नेताओं ने आम लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।तिरंगा यात्रा के दौरान रानीगंज शहर की कई प्रमुख सड़कें राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजी नजर आईं। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों के साथ निकली यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजकों के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा के समापन पर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *