
हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता के जयकारों” से गूंजा क्षेत्र,युवाओ ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
जामुड़िया:देश की आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम को भाजपा जामुड़िया मंडल दो के केंदा अंचल की ओर से ईस्ट केंदा कॉलोनी इलाके में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा समर्थकों के साथ साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर निकले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ईस्ट केंदा स्थित भाजपा कार्यालय परिसर से हुआ।इसके बाद देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा ईस्ट केंदा गोसाई बाबा मंदिर,दुर्गा मंदिर,न्यू केंदा मोड़ होते हुए ईस्ट केंदा के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।इस अवसर पर बीजेपी समर्थकों ने क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय एकता,देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।भाजपा नेता रुपेश यादव,शांतनु बनर्जी ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं,बल्कि देश की एकता,अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है।युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।इस दौरान भाजपा नेता मनोजीत गोस्वामी,दीपक कुंडू,दिलीप पासवान,विक्की सिंह,युवा भाजपा नेता सन्नी कुमार पासवान,राहुल कुमार तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
