
कोलकाता । श्री केडिया सभा की ऒर से भक्ति भावना से केड शक्ति मन्दिर में ज्योत प्रज्वलित कर मंगलपाठ का शुभारम्भ हुआ ।

साचा तेरा नाम है, साचा तेरा धाम, अपने बच्चों के सदा पूर्ण करती काम – भक्तिमय वातावरण में केड सती दादी जी के जयकारों के साथ मंगलपाठ में राधा शर्मा ने गणेश वंदना एवम् मंगलपाठ तथा बालकिशन शर्मा ने भजनों की अमृत वर्षा से सभी को भाव विभोर किया । खुशी-खुशी सब गा रहे, देखो मंगलाचार, चारों तरफ से हो रही, खुशियों की बौछार… मंगलपाठ में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति भावना से पूजा-अर्चना की । सावन के सिंधारे के अवसर पर केड दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, चुनड़ी उत्सव, छप्पन भोग महोत्सव का विशेष आकर्षण था ।

महिला मंडल की सभी सदस्य सक्रिय थी । आस्था एवं भक्ति भाव से सम्पन्न मंगलपाठ में संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, उपाध्यक्ष मुरारी केडिया, विनय राणासरिया, मनमोहन, रामअवतार, विनोद, अमित, गोवर्धन, विनय, अनुपम केडिया, प्रकाश, गोपीकिशन, निर्मल, किशन, अरुण, जुगल, पवन, सचिन, संजीव, सुशील, भरत, दीपक एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया । मोहन केडिया ने स्वाधीनता दिवस के सुअवसर पर झंडोत्तोलन एवं भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल होने का निवेदन किया ।
