
कोलकाता । शिव के चरणों में मिले भक्ति और विश्वास ….. आस्था से भक्तिमय वातावरण में शिव मन्दिर (स्ट्रैंड रोड) में महारुद्राभिषेक में पार्षद मीना पुरोहित एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर पूजा – अर्चना की ।

पोस्ता बाजार के व्यापारी, समाजसेवी सुशील केडिया (पसारी) ने बताया भगवान शिव के स्वरूप की पूजा और आराधना करते हुए वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत अर्पित करके उनका अभिषेक भक्ति भावना से किया । रुद्राभिषेक सुख – शान्ति, धन, समृद्धि की प्राप्ति के लिए सावन महीने, महाशिवरात्रि या सोमवार के दिन करना शुभ माना जाता है । भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों के कष्ट दूर करते हैं ।

सुशील केडिया, नवरतन झंवर, प्रदीप अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, नवीन भोजनगरवाला, बिनोद अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, तपन पांडा, तरुण अग्रवाल, चन्दन चक्रवर्ती, राज कुमार साव एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
