
कोलकाता । विधायक विजय ओझा ने आड़ी बांसतल्ला मोहल्ला सेवा समिति द्वारा संचालित नई शीतल पेयजल मशीन का उद्घाटन किया एवं कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । मोहल्ला सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी श्री श्रीगोपाल कड़ेल, सचिव सांवरलाल खरकिया, पिन्टू बराड़िया एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक विजय ओझा का स्वागत किया ।
समाजसेवी चंद्रशेखर बासोतिया, भरत जोशी, सुनील सिंह, डॉ. ए के सिंह, शंकर श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल ने मारवाड़ी बालिका विद्यालय के समक्ष शीतल पेयजल सेवा की सराहना की । आड़ी बांसतल्ला में खरकिया परिवार द्वारा स्थापित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दरबार श्रद्धालु भक्तों के लिये आस्था का केन्द्र है । कार्यक्रम की व्यवस्था में राजेन्द्र टिबड़ेवाल, गणेश शर्मा एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
