
कोलकाता, 8 अगस्त: राष्ट्रीय कवि संगम (पश्चिम बंगाल) की मध्य कोलकाता इकाई द्वारा आभासी पटल पर सावन उत्सव एवं रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि अरविन्द सोनी ‘सार्थक’ ने विशिष्ट काव्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रारंभ जिला महामंत्री स्वागता बसु की सरस्वती वंदना और जिला सह मंत्री विकास ठाकुर के स्वागत भाषण से हुआ। संचालन जिला साहित्य मंत्री सौमी मजुमदार ने किया।
गोष्ठी में अराध्या कुमारी, रीमा पाण्डेय, हिमाद्री मिश्रा ‘हिम’, आशुतोष मणि त्रिपाठी, उषा जैन, भारती मिश्रा, उमेश चंद्र तिवारी, ललिता जोशी, रामा कांत सिन्हा ‘सुजीत’ व श्वेता गुप्ता ‘श्वेताम्बरी’ ने काव्य पाठ किया। श्रोताओं में मौसमी प्रसाद, शिविर ढांढनिया, कनिका मजुमदार व डॉ. क्षमा कुमारी उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. गिरिधर राय के वक्तव्य व कविता ने माहौल को संवेदनशील बना दिया। जिला अध्यक्ष रामा कांत सिन्हा ‘सुजीत’ व स्वागता बसु के संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम का समापन जिला मीडिया प्रभारी मानस कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
