
कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में बुधवार को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता की सड़कों पर मार्च कर पुलिस मुख्यालय ‘लालबाजार’ तक सत्याग्रह किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी,अमिताभ चक्रवर्ती व अन्य नेतागण भी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि यह सत्याग्रह 3 प्रमुख मांगों को लेकर किया गया।गत 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित कांग्रेस की सभा में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं पर भाजपा द्वारा किए गए सुनियोजित हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस के छात्र एवं युवा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को वापस लेना।
राज्य में हॉकर अनुछेद और बुलडोजर की नीति को तत्काल बंद करना।

प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस जनता के मुद्दों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।


इधर बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान पर पदयात्रा कर मुख्य मार्च मे शामिल हुई।कांग्रेस नेता पंकज सोनकर,शंकर धर,मो:सरफ़राज़,मो:हुसैन,आकिब ज़हूर,राजू भाई,अमीर व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
