जामुड़िया केंदा में डॉ. मुखर्जी की जयंती पर चित्रांकन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जामुड़िया। जामुड़िया भाजपा मंडल दो के केंदा अंचल कमेटी की ओर से सोमवार को केंदा बंधन मैरेज हाल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती का पालन करते हुए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वही जयंती के उपलक्ष में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चित्रांकन प्रतियोगिता के दौरान लगभग 100 नन्हे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिन्हें कलम और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य,गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान आयोजित सभा के दौरान सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस दौरान संबोधित करते हुए भाजपा नेता गौरांगो गोराई ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का नतीजा है कि आज भी भारत की अखंडता बरकरार है।उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने अखंड भारत का सपना देखा था।वही उनके आदर्श को मानकर चलना सच्ची राष्ट्रवाद की पहचान है।उन्होंने कहा कि देश के हित में लड़ाई करते हुए डॉ मुखर्जी के अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया।उनके त्याग, निष्टा,देशभक्ति भावना और बलिदान को देश कभी भी भुला नहीं पाएगा।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विपद तारण भट्टाचार्य, डॉ गौतम मुखर्जी,पीयूष बनर्जी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *