मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन का एक्शन ,जांच के लिए पहुंचा धादका स्थित आरएसएस कार्यालय

आसनसोल । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा कोलकाता नवान्न में बैठक के दौरान आसनसोल में आरएसएस कार्यालय तालाब भराई कर बनाने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस पर शिकायत पर भी कार्रवाई न करने की बात कही। सार्वजनिक तौर पर सीएम द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही घंटो के बाद प्रशासन एक्शन मूड में आ गई।आसनसोल नगरनिगम, बीएलआरओ तथा पुलिस की टीम जांच के लिए आसनसोल के धादका स्थित आरएसएस कार्यालय में पहुंच गई। खबर पाकर आरएसएस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। नगरनिगम और बीएलआरओ विभाग ने वहां पहुंचकर छानबीन। उनलोगों ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जायेगी। आरएसएस के अधिवक्ता पीयूषकांति गोस्वामी ने कहा कि जो भी मामला है, उसका लिखित में पत्र दें। हमलोग उसका जवाब देंगे। यह कार्यवाही राजनितिक उदेश्य से किया जा रहा है उनलोगों का कहना है किसी ने शिकायत की है जबकि शिकायत की कॉपी नहीं दिखाई जा रही। हमलोगो के पास सभी डॉक्यूमेंट है किन्तु वो मुख्य कार्यालय में है l प्रशासन से कहा गया है कि आपकी शिकायत है लिखित दे और 15 दिनों का समय दिया जाये, सभी कागज जमा कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्री मलय घटक ने उन्हें बताया कि आसनसोल में एक राजनीतिक दल ने तालाब भराई कर तीन मंजिला भवन बना लिया है। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या सिर्फ टीएमसी का भवन तोड़ा जायेगा, आरएसएस का नहीं, इसकी जांच की जाये, जमीन रिकॉर्ड देखा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *