टेलीविजन शो के तर्ज पर अंताक्षरी का आयोजन

 

रानीगंज/ फ्रेंड्स क्लब की तरफ से टेलीविजन कार्यक्रम के तर्ज पर ग्रुप अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश कालोटिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि सोशल प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण के क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके एक अभूतपूर्व मिसाल कायम की है संस्था के द्वारा शहर के परिवेश को हरा भरा बनाने के लिए एवं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए संस्था के सदस्य निरंतर प्रयासरत रहते हैं। प्रत्येक महीने में एक बार फैमिली सांस्कृतिक कार्यक्रम में टेलीविजन शो के तर्ज पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है पारिवारिक आनंद इस संस्था के द्वारा कार्यक्रमों में देखने को मिलती है। वही संस्थापक अनूप सराफ ने कहा कि 22 वर्षों से ज्यादा का इतिहास इस संस्था का है प्रत्येक तरह के कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप पौधे देने का प्रचलन एवं पौधे की देखभाल का दायित्व के प्रति जागरूक इस संस्था के द्वारा लोगों को किया गया है सेवा के भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। संस्था के कर्मठ अध्यक्ष महेंद्र बगड़िया ने कहा कि हमारी टीम का प्रयास है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति एकजुट किया जाए वर्तमान समय में प्रदूषण एवं पर्यावरण बहुत बड़ी समस्या होती जा रही है पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं जिसके कारण लोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है तापमान भी बढ़ता जा रहा है रानीगंज को ग्रीनीज टाउन बनाने के लिए हम लोग हमेशा प्रयास करते रहेंगे। महासचिव मुकेश बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष राकेश झुनझुनवाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। फ्रेंड लेडी सोनल पाते सरिया , अंजू जगनानी, सुनीता बरनवाल, सोनी बरनवाल ,कविता गुप्ता, श्वेता अग्रवाल , फ्रेंड सदस्य संजय सैंथोलिया, मनीष अग्रवाल, संदीप शर्मा , रामप्रसाद गुप्ता, दीपक टोड़ानी, रश्मि टोड़ानी , अरुण भारतीया, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस मौके पर गीत संगीत प्रतियोगिता, विविधा, मिस्टर पंक्चुअल, अवार्ड से प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *